[smartslider3 slider="2"]

विदाई समारोह में एसडीएम ने छात्रों को सफलता का मंत्र दिया

Connect With Social Media



चहनियां। स्थानीय मां खण्डवारी महिला महाविद्यालय में बुधवार को बीए, बीएससी एवं बीकॉम छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आकर्षक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। खुशबाला विश्वकर्मा, रूपल, गुलशन, श्रेया, सृष्टि, अपेक्षा, आकांक्षा, अभिषेक, अल्का, रक्षा, शुभम, रोहित एवं ऋषिकेश सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


अपने संबोधन में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि छात्र जीवन का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। जीवन के तीन से चार वर्ष भविष्य की दिशा और दशा तय करते हैं। यदि विद्यार्थी इस अवधि में पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। उन्होंने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। यदि छात्र-छात्राएं मन में दृढ़ संकल्प कर लें कि उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करना है, तो कोई भी बाधा उन्हें रोक नहीं सकती।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने पर न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज सम्मान देता है और व्यक्ति स्वयं भी अपने जीवन की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है। इसलिए युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी, निदेशक अवनीश सिंह, डॉ. हेमंत चौरसिया, डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, डॉ. नवनीत तिवारी, अवधेश मिश्रा, डॉ. राधाकांत पाठक, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मंजुली सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. बिनोद श्रीवास्तव एवं संतोष सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन आर्यन ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!