
चंदौली। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड छात्र अमित कुमार मिश्र का चयन दिल्ली सरकार के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक पद पर होने से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी एवं प्राचार्य प्रो. उदयन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अमित कुमार मिश्र की सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि यहां के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं।

प्राचार्य प्रो. उदयन ने कहा कि छात्रों की उपलब्धियां संस्थान की पहचान होती हैं। अमित कुमार मिश्र का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा देगा।
महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी अमित कुमार मिश्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संजय प्रताप, डॉ. हर्ष, शाकिब, डॉ. मिथिलेश, डॉ. नेहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।