

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी महेश जायसवाल ने HOTEL PSK INN के सौजन्य से यह आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन स्थल पर दोपहर 1:00 बजे से ही भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। धार्मिक भजनों और सेवा भाव के बीच पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का प्रसाद व्यवस्थित तरीके से वितरित किया गया।

आयोजक समाजसेवी महेश जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष लगभग 4 से 5000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े मंगल पर कई वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं और बुजुर्गों, महिलाओं तथा बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
महेश जायसवाल ने कहा कि बड़ा मंगल सेवा, आस्था और मानवता का पर्व है। इसी भावना के साथ हर वर्ष प्रसाद वितरण और सामाजिक सहयोग के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के महत्व पर जोर दिया और नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का माहौल बना रहा। भंडारा देर शाम तक जारी रहा।
