[smartslider3 slider="2"]

गंगा दशहरा: पश्चिम वाहिनी गंगा में उमड़ा आस्था का सैलाब,हजारो श्रद्धालुओ ने लगाई डुबकी

Connect With Social Media


चन्दौली-बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर सोमवार को गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान भोर से ही शुरू हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस,गंगा सेवा समिति के लोग और गोताखोर मुस्तैद रहे।
पुराणों के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। आज ही के दिन राजा भगीरथ के कठोर तपस्या के बाद गंगा का अवतरण धरती पर हुआ है । इसलिए यह महापुण्यकारी पर्व माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। मोक्षदायिनी मां गंगा का पूजन अर्चन किया। गंगा स्नान, पूजन अर्चन के बाद भिक्षुओं को दान दिया गया। गंगा दशहरा का स्नान व व्रत भगवान विष्णु को खुश करने के लिए भी किया जाता है । इन्ही परम्पराओं का निर्वहन करते श्रद्धालुओं ने बलुआ स्थित गंगा तट पर स्नान दान किया। इस दौरान जिले के अलावा आसपास जिले के हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस नाव से चक्रमण करती रही। वहीं रस्सा के अंदर स्नान करने का हिदायत देती रही । इसके अलावा गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वालेंटियर व मार्कण्डेय मांझी के नेतृत्व में गोताखोर लगे रहे। ताकि संभावित घटना होने पर तत्काल राहत पहुंचाया जा सकें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!