[smartslider3 slider="2"]

DRM डीडीयू ने दक्षिणी छोर का किया निरीक्षण,साफ सफाई व यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Connect With Social Media

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने आज सायंकाल डीडीयू जंक्शन के साउथ साइड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप, वरीय मंडल अभियंता/समन्वय श्री सूरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने मेन रोड से डीडीयू जंक्शन के साउथ साइड एंट्री तक कॉलोनी क्षेत्र होते हुए पैदल भ्रमण कर सड़क, नाला, कॉलोनी परिसर तथा आसपास उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साउथ साइड एंट्री, आरक्षण भवन, पार्किंग क्षेत्र सहित साफ-सफाई, सुरक्षा एवं परिसर से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने साउथ साइड एंट्री के आसपास स्थित रेलवे के विभिन्न संसाधनों, भूमि क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र एवं कार्यालय परिसरों की स्थिति एवं उपयोग को देखा। निरीक्षण के दौरान डीडीयू जंक्शन के विकास के क्रम में साउथ साइड एंट्री क्षेत्र में उपलब्ध यात्री एवं आधारभूत व्यवस्थाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उस कॉलोनी में अंदर की सड़कों पर जहां-जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां आवश्यक मरम्मत कार्य कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!