
चन्दौली- बलुआ थाना परिसर में मंगलवार की शाम को स्थानीय व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने सुरक्षा को लेकर संवाद किया । वही एसपी थाने का स्थलीय निरीक्षण किया ।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बलुआ थाने में निरीक्षण के दौरान थाने के शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क,शास्त्रागार आदि का निरीक्षण किया । थाने पर सॉज सज्जा, बागवानी देख प्रशंसा किया । व्यापारियों संग बैठक में व्यापारियों बंधुओं को किसी भी की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना की मदद से निराकरण का आश्वासन दिया और चहनिया में लग रहे जाम से लोगों को निजात आश्वासन दिया । ओवरलोड वाहनों के आने जाने पर बलुआ पुल के पास लगे बैरिकेटिंग के बारे में पूछताछ किया । ततपश्चात व्यापार मंडल चहनिया की तरफ से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडिशनल एसपी अनन्त चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, सहित सभी चौकियों के प्रभारी, चहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव, समाजसेवी अजय सिंह, गोपाल गुप्ता, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, जयप्रकाश यादव, निकेश सिंह, ध्रुव मिश्रा, उमेश गुप्ता, राजन सेठ, मुन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।