[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन, 80 डॉक्टर हुए सम्मानित

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सोमवार को AKF ग्रामीण चिकित्सक मंच, प्रदेश कमेटी उत्तर प्रदेश एवं आयुष हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष हेल्थ केयर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एटीएफ ग्रामीण चिकित्सक मंच डॉ. मिथिलेश कुमार चौबे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शैलेन्द्र शिवहरे (एमबीबीएस, एमडी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।


इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश कुमार चौबे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों को इमरजेंसी सेवाओं, फर्स्ट एड और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्थिति से निपटने का ज्ञान होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी मरीज की जान समय रहते बचाई जा सके।


डॉ. मिथिलेश कुमार चौबे ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक, सांस लेने में तकलीफ या अन्य गंभीर समस्या हो, तो शुरुआती उपचार और सही समय पर हायर सेंटर रेफर करना मरीज के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण चिकित्सकों को इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग दी गई।
कार्यक्रम में आयुष हेल्थ केयर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. ए.के. सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और चिकित्सकों को आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कई बार गांवों में मरीज गंभीर हालत में पहुंचते हैं, ऐसे में प्राथमिक उपचार की सही जानकारी मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।


डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 80 चिकित्सकों ने भाग लिया। सभी डॉक्टरों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य ग्रामीण चिकित्सकों को भी इस प्रशिक्षण की जानकारी देंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।


कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. भुनूनाथ यादव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. शशिभूषण पाठक, डॉ. आलोक कुमार सोनी, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. नीरज कुमार गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार मेहता, डॉ. अक्षय वट प्रजापति, डॉ. सच्चिदानंद विद्यार्थी, डॉ. रंजन कुमार देव, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. गुड्डू कुमार, डॉ. गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं निशा कुमारी सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!