[smartslider3 slider="2"]

चंदौलीः कर्मनाशा नदी किनारे मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, दो दिनों से था लापताचकिया क्षेत्र में सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Connect With Social Media

चंदौली जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगरौर गांव के पास कर्मनाशा नदी किनारे सोमवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान बिहार के कैमूर जनपद के चांद थाना क्षेत्र निवासी रामप्रवेश मौर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर पिछले दो दिनों से घर से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।
शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए कर्मनाशा नदी की ओर गए थे। इसी दौरान नदी किनारे एक किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चकिया पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हनुमान मंदिर के पास आखिरी बार देखा गया था किशोर
परिजनों के मुताबिक रामप्रवेश मौर्य को आखिरी बार मंगरौर स्थित हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!