[smartslider3 slider="2"]

सासाराम प्लेटफार्म पर धुंधू कर जल उठी पैसेंजर ट्रेन,कोई जनहानि नही

Connect With Social Media

डीडीयू मण्डल- डीडीयू मंडल के सासाराम रेलवे प्लेटफार्म पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गयी।घटना के बाद तुरंत रेलकर्मी व सुरक्षा बल के जवान हरकत में आये और फायर ब्रिगेड की मदद सेआग बुझाने में जुट गए।महज संयोग था कि घटना के वक्त पूरी पैसेंजर ट्रेन खाली थी।

घटना सोमवार अलसुबह साढ़े 5 बजे की है जब प्लेटफार्म पर प्लेस की गई 53212 डाउन सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन को सुबह 6.45 पर सासाराम से खुलती है। ट्रेन प्लेटफार्म पर प्लेस की गई थी इसी बीच खाली ट्रेन में अचानक आग की लपटें उठने लगी।जिसके बाद रेलकर्मियों ने अग्नि शमन यंत्रो का उपयोग करते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया।इस दौरान ट्रेन करीब 1 घंटे 20 मिनट विलंब से खुली।

इस संबंध में आरपीएफ सासाराम पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नही हुई है,फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को 8 बजकर 4 मिंट पर रवाना कर दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!