
चन्दौली कंन्दवा ।।धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत असवारियां के यादव बस्ती में जाने वाला मुख्य मार्ग झील में तब्दील हो गया है।जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है की इस मार्ग को ठीक करने को ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख एव क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद चंदौली से भी गुहार लगा चुके हैं।लेकिन आज तक इस समस्या का निदान नहीं किया गया।जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।बरसता तो बरसात यहां 12 महीने पानी लगा रहता है।ग्रामीणों पानी से होकर ही अपने गंतव्य को जाना पड़ता है।

ग्राम प्रधान से कहने पर वोट नहीं मिला कहकर कार्य नहीं करवाते ।ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है की इस कार्य की कार्य योजना हर साल बनती है।लेकिन धन नहीं मिलने से कार्य नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों में बबलू वनवासी का कहना है की ग्राम प्रधान केवल पक्षपात करते हैं जिसके कारण गांव की यह दशा है।
क्या कहते अधिकारी अमित कुमार का कहना है की हम अभी नए आए हैं मामले की जांच करवाकर समस्या का निदान करवाया जाएगा।