[smartslider3 slider="2"]

जलनिकासी ठप होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

बबुरी । बबुरी बस स्टैंड से डवक गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा होने और घरों तक पहुंचने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि चकिया–मुगलसराय मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क का स्तर काफी ऊंचा कर दिया गया, जबकि डवक गांव को जाने वाली संपर्क सड़क और नालियों का निर्माण पुराने स्तर पर ही छोड़ दिया गया। इससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर फैलकर लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगो ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।प्रदर्शन करने वालों में मुकेश सिंह, निरंजन मौर्य, उमेश मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस शुक्ला, योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!