[smartslider3 slider="2"]

तेज़ तूफान से पासिंग आउट परेड की तैयारियों को नुकसान, बहाली कार्य तेज

Connect With Social Media

सचिन पटेल

चंदौली चकिया । चंदौली जिला के चकिया में स्थित सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स कैंप परिसर में बुधवार की देर शाम तेज हवाओं और आंधी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। 18 मई 2026 को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस की पासिंग आउट परेड के लिए बनाए गए अस्थायी ढांचे, टेंट, शेड और अन्य व्यवस्थाएं तेज़ तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के अनुसार पासिंग आउट परेड को लेकर कैंप परिसर में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम के लिए बनाए गए कई टेम्पररी स्ट्रक्चर तेज़ हवाओं के कारण उड़ गए, जबकि कई स्थानों पर लोहे के खंभे मुड़ गए और टूट गए। इससे आयोजन के लिए तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचा है।
तूफान के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। घायलों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई तथा सीआरपीएफ अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। अधिकारियों के अनुसार किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।


घटना के बाद कैंप प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन शुरू कर दिया गया है। साथ ही 18 मई को निर्धारित पासिंग आउट परेड कार्यक्रम को समय पर संपन्न कराने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर बहाली और मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त संरचनाओं को पुनः तैयार करने तथा सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के बावजूद कार्यक्रम को निर्धारित समय पर आयोजित कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!