
चन्दौली कंदवा। बरहनी विकास खंड के घोसवा गांव में टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान 97 लोगों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। अभियान में ग्रामीणों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा के बारे में भी जागरूक किया गया।। इस दौरान प्रभारी राजेश सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, बुखार, कमजोरी एवं वजन कम होना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। मौके पर मृदुल, दिनेश यादव, सन्तोष, आषुतोष सिंह, आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।