[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में कांग्रेस सेवादल ने लगाया निःशुल्क जल प्याऊ, राहगीरों को बांटा पानी और बिस्कुट

Connect With Social Media

मुगलसराय। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली द्वारा मुगलसराय जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे के पास निःशुल्क पानी एवं बिस्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान ने किया।
इस दौरान राहगीरों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी एवं बिस्कुट वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा दान माना गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में निःशुल्क जल प्याऊ जीवन रक्षक की भूमिका निभाते हैं और समाज के कमजोर वर्गों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं।


उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं से बचाव के लिए समय पर स्वच्छ पानी मिलना बेहद आवश्यक है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद शुक्ल, दशरथ सिंह चौहान, नेहाल अख्तर, अभिषेक मिश्रा, परमानंद पटेल, अनवर सादात, पवन सैमसंग, प्रमोद मौर्य, विप्लव चटर्जी, दीपक सिंह, धर्मवीर, अजीत गिरी एवं गुलाब सरदार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!