[smartslider3 slider="2"]

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले विश्वकर्मा उत्थान मंच के कार्यकर्ता, दी बधाई

Connect With Social Media
सचिन पटेल

चकिया । उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए विधान परिषद सदस्य एवं नव नियुक्त राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिलने सोमवार की देर रात विश्वकर्मा उत्थान मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वाराणसी स्थित उनके कंचनपुर आवास पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी।
मंत्री के वाराणसी पहुंचने की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा उत्थान मंच की मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा, भाजपा शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, शैलेश चंद्र शर्मा, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा तथा सभासद डॉ. रवि गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शिष्टाचार मुलाकात की।
इस मौके पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में स्थान देकर समाज का सम्मान बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज भाजपा के प्रति पूरी तरह समर्पित है और सरकार द्वारा समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के लोगों को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार अवसर मिल रहे हैं। वहीं अनीता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नई पहचान मिली है।
कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री बनाए जाने पर हंसराज विश्वकर्मा को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!