[smartslider3 slider="2"]

गोविंद कटरा  में बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा

Connect With Social Media

समाजसेवी महेश जायसवाल ने कराया आयोजन, 6 हजार श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के गोविंद कटरा  क्षेत्र में बड़े मंगलवार और हनुमान जयंती के अवसर पर समाजसेवी महेश जायसवाल ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस वर्ष नौ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं, जिसके कारण हनुमान भक्तों में विशेष उत्साह है। इसी उपलक्ष्य में गोविंद ताल स्थित आयोजन स्थल पर यह भंडारा आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजक समाजसेवी महेश जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष इसी प्रकार भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य समाज सेवा और लोगों को एक साथ लाना है। जायसवाल के अनुसार, मंगलवार को हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार भी लगभग 5 से 6 हजार लोगों ने भंडारे में प्रसाद लिया।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद वितरण और पेयजल की उचित व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। लोगों ने महेश जायसवाल के इस आयोजन की सराहना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!