
डीडीयू जंक्शन- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से है जहां डीडीयू से दिलदारनगर ताड़ीघाट तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अज्ञात बदमाश ने एक यात्री को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर ने यात्री को नीचे फेंक दिया और सकलडीहा के समीप ट्रेन धीमी होने के बाद उतरकर आराम से चलते बना। सूचना पर घटनास्थल से लगे तीन थाने सकलडीहा,चंदौली सदर,अलीनगर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि 53642 डाउन डीडीयू दिलदारनगर ताड़ीघाट पैसेंजर को डीडीयू जंक्शन से 6:05 पर खुलती है,आज यह ट्रेन सुबह 6.24 बजे खुली। ट्रेन के कुचामन से चलने के बाद हाथों में दो बैग लिए एक बदमाश ने यात्री को ट्रेन के दरवाजे पर सर में गोली मार दी और ट्रेन के सकलडीहा के समीप धीमा होते ही उतरकर भाग निकला। ट्रेन में यात्रा कर रहे जमानिया निवासी दूसरे यात्री ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही जीआरपी समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।अभी तक मृतक की पहचान नही हो पाई है।प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश या लूट का प्रतीत होता है,हालांकि चर्चा शराब तस्करी की भी है लेकिन यह ट्रेन बिहार नही जाती इसलिए तस्करी की संभावनाएं कम है।मामला जो भी हो यह जांच का विषय है और जीआरपी डीडीयू सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है।
