[smartslider3 slider="2"]

ब्लेज़र प्रतिस्पर्धा विवाद में स्कूटी लूटी

Connect With Social Media

मुगलसराय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय पुलिस ने स्कूटी लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई स्कूटी भी बरामद की है। यह वारदात ब्लेज़र बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर हुए विवाद के बाद अंजाम दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी सुहेब अली ने मुगलसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 6 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे ग्राम डाँडी स्थित ‘घरवाला रंगवाला’ दुकान के पास समीर अहमद उर्फ बाबू और उसके साथियों ने उनके व उनके एक साथी के साथ मारपीट की।

शिकायत में आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद आरोपियों ने उनकी स्कूटी (संख्या UP16BP0872) लूट ली और फरार हो गए। इस संबंध में मुगलसराय थाने में मुकदमा संख्या 225/2026 धारा 309(6), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

चंदौली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, मुगलसराय पुलिस टीम ने 8 मई 2026 को कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर एम्बीशन स्कूल, डाँडी के पास सर्विस लेन से एक संदिग्ध स्कूटी सवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से लूटी गई स्कूटी बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि ब्लेज़र बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर उसका सुहेब अली से विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसने अपने साथी चंदन पासवान के साथ मिलकर मारपीट की और स्कूटी छीनकर फरार हो गए थे।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर अहमद उर्फ बाबू (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र नेहालुद्दीन के रूप में हुई है, जो ग्राम कटेसर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली का निवासी है। पुलिस फरार आरोपी चंदन पासवान की तलाश कर रही है।

बरामद की गई स्कूटी का नंबर UP16BP0872 है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार (चौकी प्रभारी जलीलपुर), हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार राय और हेड कांस्टेबल गौरव सिंह की टीम शामिल थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!