
डीडीयू जंक्शन इस वक्त की बड़ी खबर जो भारतीय रेल में यात्री सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ी करती है।जी हां इस बार चलती ट्रेन में यात्री को गोली मार कर नीचे फेके जाने की खबर ने रेल महकमे को हिला के रख दिया है।

घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से है जहां डीडीयू से दिलदारनगर ताड़ीघाट तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अज्ञात बदमाश ने एक यात्री को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर ने यात्री को नीचे फेंक दिया और सकलडीहा के समीप ट्रेन धीमी होने के बाद उतरकर आराम से चलते बना। सूचना पर घटनास्थल से लगे तीन थाने सकलडीहा,चंदौली सदर,अलीनगर पुलिस व जीआरपी के अलावा रेलवे एसपी प्रशांत राय प्रयागराज मौके पर पहुचे।दरअसल 53642 डाउन डीडीयू दिलदारनगर ताड़ीघाट पैसेंजर को डीडीयू जंक्शन से 6:05 पर खुलती है,आज यह ट्रेन सुबह 6.28 बजे खुली। ट्रेन के कुचमन से खुलने के बाद हाथों में दो बैग लिए एक बदमाश ने यात्री को ट्रेन के दरवाजे पर ले जाकर सर में गोली मार दी। ट्रेन में यात्रा कर रहे दूसरे यात्री ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी।मृतक की पहचान 34 वर्षीय मंगरु के रूप में हुई जो कर्नाटक में मछली पकड़ने का काम करता था। 15 दिन पहले गया था और वापस लौटने के दौरान उसके साथ यह घटना घटी।
