[smartslider3 slider="2"]

पूर्व सभासद ने कचरा गाड़ी चालक पर जातिसूचक गाली का आरोप

Connect With Social Media

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी, मुगलसराय में तनाव

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय): देर रात नगर पालिका की कचरा गाड़ी के चालक पर पूर्व सभासद वीरू रावत और उनकी पत्नी रीना देवी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाली-गलौज करने और लाठी से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व सभासद वीरू रावत ने बताया कि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ आशीर्वाद हॉस्पिटल जा रहे थे। रास्ते में उनकी ई-रिक्शा (टोटो) आगे चल रही थी, तभी पीछे से नगर पालिका की कचरा गाड़ी का चालक लगातार हॉर्न बजाने लगा। उन्होंने चालक से टोटो को पहले निकलने देने को कहा, लेकिन आरोप है कि चालक भड़क गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगा।

वीरू रावत का कहना है कि चालक ने उन्हें “डोम” कहकर अपमानित किया और लाठी निकालकर मारने का प्रयास भी किया। उन्होंने बताया कि वह दो बार सभासद रह चुके हैं, एक बार मनोनीत और एक बार निर्वाचित। उनकी पत्नी रीना देवी वर्तमान में सभासद हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपी चालक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

रीना देवी ने बताया कि वह चंदौली के काली महल की निवासी हैं और अपने भाई के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से लौट रही थीं। उनके साथ एक बच्चा भी था। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, डंडा निकाला और उन्हें डराने-धमकाने लगा।

रीना देवी ने कहा, “हम लोग टोटो से आ रहे थे। हमने सिर्फ इतना कहा था कि पहले टोटो चढ़ जाने दीजिए, उसके बाद निकल जाइए। इसी बात पर वह व्यक्ति गाली देने लगा और ‘डोमड़ा’ कहकर अपमानित करने लगा। उसने डंडा उठाकर मारने की कोशिश भी की। पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है, और हम कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।”

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
कार्रवाई की जाए। साथ ही डीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग भी की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!