[smartslider3 slider="2"]

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 7.6 लीटर शराब बरामद

Connect With Social Media

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 7.6 लीटर शराब बरामद

अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर
जीआरपी डीडीयू पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार में लागू शराबबंदी का फायदा उठाकर उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था।

यह कार्रवाई शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम द्वारा डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 के हावड़ा छोर पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान हुई। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 38 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था, जिससे बरामद शराब की कुल मात्रा 7.6 लीटर हो गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के जमहोर थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय इकराम असरफ पुत्र स्वर्गीय हिसामुद्दीन के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदता था। इसके बाद वह ट्रेनों के जरिए शराब को बिहार ले जाता था और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था।

इस मामले में जीआरपी डीडीयू थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!