[smartslider3 slider="2"]

अतिक्रमण अभियान के दौरान ध्वस्त हुआ सपा कार्यालय,पूर्व सांसद व SDM में नोकझोक

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर(चन्दौली)-नगर में सड़क चौड़ीकरण के तहत नौवें दिन शुक्रवार को एसडीएम अनुपम मिश्र, पीडब्ल्यूडी एक्शियन राजेश कुमार,ईओ/एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना,सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इस दौरान बुलडोजर लगाकर दो जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय व शौचालय काम्प्लेक्स जमींदोज कर दिया गया जिससे पूर्व सांसद रामकिशुन से एसडीएम अनुपम मिश्रा से नोंक-झोंक हो गई।पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए।वही सड़क के दोनों पटरियों पर दुकानदार स्वयं अपना अपना मजदूर लगाकर चिन्हित स्थान तक अपने अपने प्रतिष्ठान को तोड़ने में व्यस्त रहे।
नगर में दुकान व भवन पर लगातार काम चल रहा है। जिससे सड़क पर मकान के धूल गर्दों से भरा रहा । सड़क पर मलवा होने से जाम होता रहा। धूल गर्दों से आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान तोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है।हर तरफ हैमर ड्रिल मशीन जनरेटर की आवाज गुंज रहा है। एक तरफ दुकानें तोड़ा जा रहा है।सड़क चौड़ीकरण के तहत व्यापारी तेज धूप के बावजूद चिन्हित स्थानों पर तोड़ने में जुटे रहे।वही नगर में दुकानों के टूटने से होटल, चाय पान, एवं अन्य आवश्यक सामग्री नहीं मिलने से यात्रियों व राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही नगर में चौड़ीकरण के तहत टूटे दुकान के मलवे से नालियां जाम हो गई। जिससे नाबदान का गन्दा पानी सड़क पर बहने लगा। नाबदान के गंदे पानी से उठ रहे दुर्गंध से आस-पास के लोगों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। यही नहीं उत्तर पटरी के बड़े नाले से कई वार्डो के छोटी छोटी नालियां भी प्रभावित होती नजर आ रही है जिससे गलियों में भी नाबदान का गदां पानी भर गया है। जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!