
मुगलसराय
विश्व प्रसिद्ध शीतल पेय कंपनी Coca‑Cola की 140वीं वर्षगांठ के अवसर पर तेज इंटरप्राइसेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी की ओर से क्षेत्रीय अधिकारियों एवं पूरी टीम ने मिलकर उत्साहपूर्वक वर्षगांठ मनाई।
कार्यक्रम में कोका-कोला की टीम ने अपने सभी एमजीआर, एसटीएल तथा अन्य सदस्यों को गमछा एवं ग्लूकोज़ का पैकेट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कंपनी की ओर से यह पहल टीम भावना और कर्मचारियों के सम्मान को समर्पित रही।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि कोका-कोला वर्षों से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है और कंपनी की सफलता में टीम के प्रत्येक सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह, सुमित दास, गगन जी, संजीत केसरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान कोका-कोला की टीम में —
विजय सिंह (ASM)
शशिकांत सिंह (RTM)
सुमित दास (Trainer)
विवेक कुमार मिश्रा (MGR)
सहित पूरी टीम ने 140वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कंपनी की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
