[smartslider3 slider="2"]

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Connect With Social Media

अलीनगर में हाईस्कूल पास छात्र की मौत से परिवार में कोहराम

अशोक कुमार जायसवाल

अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित जियो ऑफिस के पास शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्र दीपक उर्फ कुलदीप कुमार चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक दीपक ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ इलाके में एक लाइब्रेरी भी संचालित करता था। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। उसकी तीन बहनें सनम, शीतल और लक्ष्मी हैं।


परिजनों के अनुसार, दीपक के पिता दिनेश कुमार चौहान एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर जब वे खाना खाने घर पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। लगभग 20 मिनट तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद आसपास के लड़कों की मदद से अंदर देखा गया। दरवाजा तोड़ने पर दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
घटना के समय दीपक की मां मिर्जापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थीं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

मृतक का फाइल फोटो


इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है। फिलहाल, छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!