[smartslider3 slider="2"]

DDU Jn: पैसेंजर होल्डिंग एरिया को नशेड़ियों ने किया होल्ड,यात्री सुरक्षा ठेंगे पर

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेलवे सरकुलेटिंग एरिया में यात्री सुरक्षा के नाम पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रेड ए 1 प्लस श्रेणी स्टेशन पर यात्री सुरक्षा में इतबी भारी चूक सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है।

तस्वीरे बताने के लिए काफी है कि किस प्रकार पैसेंजर होल्डिंग एरिया को नशेड़ियों ने होल्ड कर रखा है।आपको बतादे कि डीडीयू जंक्शन दिल्ली हावड़ा रूट का व्यस्ततम स्टेशन है जहाँ करीब पौने दो सौ यात्री ट्रेनों का ठहराव होता है और यहां 15 हजार से ज्यादा पैसेंजर फुट स्टेप है।ऐसे में रेल परिसर खासकर सरकुलेटिंग एरिया के पैसेंजर होल्डिंग एरिया में कई दर्जन नशेड़ियों का पूरा कुनबा आशियाना बनाकर कई वर्षों से रह रहा है।इन नशेड़ियों को आरपीएफ जीआरपी का खुला संरक्षण है,ये नशेड़ी लावारिश शवो को ढोने व सुरक्षा एजेंसियों के कुछ निजी कार्यो के लिए इस्तेमाल करते देखे जाते है बदले में इन्हें यात्रियों का सामान चोरी व रेल संपति की चोरी जैसी घटनाओं में लिप्त रहते है।

रेलवे के सख्त आदेश जिसके तहत किन्नर,भिखारी व नशेड़ियों को रेल परिसर से दूर रखना है लेकिन डीडीयू जंक्शन पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां रेल नियमो को पालन कराने के बजाय बढ़ावा दे रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!