
चन्दौली: पूर्वांचल की कला, परंपरा और संस्कृति को नई पहचान देने के उद्देश्य से REBORN TRUST द्वारा “द मेहंदी फेस्ट 2026 – पूर्वांचल मेहंदी महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न सिर्फ कला प्रेमियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी देगा।
21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाला यह महोत्सव जयपुरिया स्कूल, डांडी पड़ाव के वातानुकूलित ऑडिटोरियम में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसकी थीम “संस्कृति” रखी गई है, जिसमें प्रतिभागियों को मेहंदी के माध्यम से भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक झलक को अपने हाथों पर उकेरना होगा। प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष की आयु की केवल बालिकाएं और महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रतिभागियों को मेहंदी लगाने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा और उन्हें अपने ही हाथ पर डिजाइन बनाना होगा।
उक्त प्रतियोगिता का पंजीकरण शुल्क मात्र ₹199 रखा गया है, जिसमें प्रतिभागियों को दी जाने वाली सुविधाएं
मेहंदी कोन, टिशू पेपर, कोल्ड ड्रिंक, स्नैक्स और लंच की व्यवस्था इत्यादि हैं। हालांकि आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि ये सुविधाएं केवल प्रतिभागियों के लिए ही उपलब्ध होंगी। साथ आए लोगों को लंच के लिए अलग से ₹100 का टोकन लेना होगा।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं—
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर शील्ड, सर्टिफिकेट और मेडल दिए जाएंगे।
इसके अलावा 3 कंसोलेशन पुरस्कार और 5 लकी ड्रॉ विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए REBORN TRUST के सोशल एक्टिविस्ट सतनाम सिंह
(मोबाइल: 9839307216) से संपर्क किया जा सकता है।
इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कर सकते हैं।
इस महोत्सव के जरिए आयोजकों का उद्देश्य है कि मेहंदी जैसी पारंपरिक कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिले।
“हाथों की लकीरों में रचे संस्कृति की कहानी,
मेहंदी की खुशबू से महक उठे आपकी जुबानी।
अपनी कला को दें उड़ान, बनें पहचान की निशानी।”