पुल के पास लहूलुहान मिला, ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर

अशोक कुमार जायसवाल
मुगलसराय शहर में शनिवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीराबाग वार्ड संख्या 10 निवासी वर्षा जायसवाल के पुत्र श्रवण जायसवाल 2 मई की रात करीब 8 बजे काम के सिलसिले में घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।
रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि श्रवण को मुगलसराय पुल के पास सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
होश में आने पर घायल श्रवण ने बताया कि उन पर पहले से घात लगाए बैठे 3-4 हमलावरों ने हमला किया था। उन्होंने रवि जायसवाल और निखिल नामक दो आरोपियों की पहचान की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
पीड़ित की मां वर्षा जायसवाल ने मुगलसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वर्षा जायसवाल ने कहा कि उनका बेटा अभी बोलने की स्थिति में नहीं है और उन्हें प्रशासन से न्याय की उम्मीद है।
वर्षा जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, “जो मेरे बेटे को मारे हैं, उनका कानून पूरी तरह सजा दे।”
मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के से न्याय की गुहार लगाई
सीओ अरुण कुमार सिंह द्वारा बताया गया की पुलिस पूरी तरह जांच पड़ताल में लगीहै एक को पकड़ा गया है। 307 का मुकदमा लिखा गया है। अभी और की तलाश जारी है जल्दी इसका खुलासा किया जाएगा।