[smartslider3 slider="2"]

वैवाहिक समारोह में आई डांसर से मारपीट व पैसे छीने,एक के खिलाफ मामला दर्ज

Connect With Social Media

चन्दौली-अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में भत्तवान कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। देर रात तक डांसरों के साथ गांव के लोग भी डांस और मौज मस्ती में डूबे थे. इसी दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा एक डांसर को नोट देने पर नहीं पकड़ना नागवार गुजरा। पार्टी समाप्त होने के बाद जब आर्केस्ट्रा पार्टी के सभी लोग वापस अपने घर जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में रोककर उक्त युवक ने डांसर के साथ छेड़खानी ही नहीं बल्कि 12 हजार रुपए भी छीन लिए। पीड़िता इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!