

मुगलसराय में उस समय उत्सव का माहौल देखने को मिला जब बांग्लादेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने की खबर पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरे इलाके में जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। सड़कों पर झंडे लहराते हुए और देशभक्ति के नारों के साथ माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भर गया। लोगों ने इस जीत को क्षेत्रीय और वैचारिक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह परिणाम न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता और विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह संगठित होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक दूसरे में रंग गुलाल लगाकर दी बधाइयां
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विमल चौहान, राजकुमार गुप्ता, सुनील सेठ, पूर्व नगर मंत्री भाजपा मैनेजर सोनकर,राजकुमार उर्फ़ खिचड़ू, लालू सिंह, शिव कुमार पटेल, सुमित सेठ, पन्नालाल पटेल, रोहित सोनकर, लवकुश, धर्मवीर सोनकर, आर्यन चौहान, रोहित गुप्ता, शिवम चौहान, अभय गुप्ता, किशन उर्फ बाबा तथा मौसम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस खुशी के पल को यादगार बना दिया।
