[smartslider3 slider="2"]

अजय राय के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए कांग्रेस ने किया हवन-पूजन

Connect With Social Media


अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर  3 मई को  जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत शिव मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरूण द्विवेदी ने की। इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य  देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है तथा सरकारी तंत्र और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जातीय ध्रुवीकरण कर सामाजिक भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि चंदौली जनपद का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनपद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाते हुए लगातार आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।
उन्होंने बताया कि 6 मई को कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़ी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी। इस ज्ञापन में किसानों, महिलाओं, छात्रों की समस्याओं के साथ बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


अरुण द्विवेदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर बैठक और प्रदर्शन आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 16 मई को चहनिया ब्लॉक से की जाएगी, जहां आम जनता की समस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु राय, डॉ. मनसा देवी, डॉ. रामधार, जोसफ गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, अरविंद पांडेय, शिवतपस्या तिवारी, कुलदीप वर्मा, संतोष तिवारी, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, राकेश पाठक, योगेंद्र सिंह, चंद्रवंश यादव, बेचन पाठक, रामौतार यादव, प्रेमचंद गुप्ता, जुगल किशोर, कमलेश संत, रिंकू तिवारी, निखिल सिंह, अनवर, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अतुल दुबे, आनंद प्रकाश तिवारी, शिवाकांत, मिठाई राम और अनिल कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!