[smartslider3 slider="2"]

इलिया में जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत

Connect With Social Media

चंदौली-इलियाँ थाना क्षेत्र का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मंगला मौर्या नामक एक व्यक्ति ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रार्थी के अनुसार, वह अपने खेत में पानी निकालने गया था, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो लोग रिंकू तिवारी व गोविंद ने तमंचा से फायर किया। पीड़ित मंगला मौर्या का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया था, लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकले और शोर मचाया। घटना के दौरान गांव के अन्य लोगों ने भी हमलावरों को देखा और पहचान की।
पीड़ित का कहना है कि उसने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बावजूद इसके, आरोप है कि थाना इलिया पुलिस द्वारा विपक्षी से मिली भगत कर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


वही पीड़ित ने उक्त मामले कि शिकायत मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल समेत पुलिस अधीक्षक चन्दौली कर मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!