[smartslider3 slider="2"]

स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP का प्रदर्शन

Connect With Social Media

मुगलसराय में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्मार्ट मीटर लगाने की सरकारी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार रविवार को प्रदेशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में किया गया।

चंदौली इकाई ने भी इस विरोध में सक्रिय भागीदारी निभाई। पड़ाव मंडियां सहित विभिन्न स्थानों पर विरोध दर्ज कराया गया। इसी क्रम में आलिया बिजली सब स्टेशन पर विधानसभा अध्यक्ष गुरु के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर योजना के जरिए आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। इस योजना को आम जनता के हितों के खिलाफ बताया गया।

प्रदर्शन में मूनू गुरु, फूलचंद, गोपाल, छोटू, राज कुमार, वीरेंद्र, राम प्यारे, खरपत, विकास, मूलचंद, रामनाथ, रामचंद्र, राममूरत और रविंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं को सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आंदोलन आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!