श्री सेवा सामाजिक संस्था ने दीनदयाल नगर में निशुल्क शिविर लगाया

अशोक कुमार जायसवाल
पीडीडीयू नगर के दीनदयाल नगर स्थित शिव पार्वती लॉन में रविवार को श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा एक निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 210 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपनी आंखों की जांच कराई।
आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की। जांच के बाद, 62 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया।
संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। उनका लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में अपनी दृष्टि न खोए।

शिविर में डॉ. ऐश्वर्या, नर्स रेनू, कैंप आयोजक भरत कुमार गौड़, और आई चेकअप टीम से अक्षरा व संकेत उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के नरेंद्र अरोड़ा, आसाराम यादव, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मनोज सिंह, अनिल चौधरी, राहुल कुमार, प्रभु नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, संतोष जायसवाल, विष्णु पटेल और अवधेश उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।