[smartslider3 slider="2"]

डेढ़ लाख की शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Connect With Social Media

चंदौली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुगलसराय में बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की भोर में टीम ने 1.5 लाख रुपये की 185 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर की गई। आरोपियों को मुगलसराय के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर बने हैंडपंप के पास से पकड़ा गया, जहां वे तस्करी कर शराब ले जा रहे थे।

जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह सफलता मिली।

आरपीएफ मानसनगर पोस्ट के प्रभारी शाहिद खान और चंदौली जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने इन युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके बैग से 185.175 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि रंजन कुमार गुप्ता (निवासी आलमपुर, शिवसागर, रोहतास, बिहार), आलोक कुमार (निवासी हरदासपुर, कुदरा, भभुआ), चुन्नू पटेल उर्फ बृज पटेल (निवासी पताढ़ी, थाना शिवसागर, जिला रोहतास, बिहार) और रवि शंकर (निवासी वार्ड नंबर 18, लश्करीगंज, सासाराम, बिहार) के रूप में हुई है। सभी का चालान कर दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!