
चंदौली। प्रकाश नॉर्थ भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से स्थानीय अखबार सेंटर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया।
शोक सभा में पत्रकार एवं पूर्व समाचार पत्र वितरक अनिल तिवारी के पिता कैलाशपति तिवारी (76 वर्ष), निवासी ग्राम ओडवारे, माली बस्ती, जनपद चंदौली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। बताया गया कि वे पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे और पड़ाव स्थित अस्पताल में उनका निधन हो गया।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद अंतर्गत ग्राम मोहतराई निवासी 21 वर्षीय युवक विकास दास की भी सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। वह अखबार वितरण के दौरान नेशनल हाईवे 130 पर एक बस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, कय्यूमुद्दीन अंसारी, राजेश सिंह, छोटू यादव, संजय सिंह, त्रिपुरारी यादव, बच्चन राम, अमित शर्मा, नीरज पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।