[smartslider3 slider="2"]

एकौनी गाव में चहारदीवारी के भीतर मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी

Connect With Social Media


चंदौली-अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौनी ग्राम सभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी टंकी के पास स्थित एक चहारदीवारी के अंदर अधजला शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल जफरपुर चौकी प्रभारी सतीश सिंह को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
चौकी प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव अधजली अवस्था में चारदीवारी के अंदर मिला है। घटनास्थल से किसी प्रकार की पहचान से जुड़ी कोई आईडी या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाने का काम जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!