[smartslider3 slider="2"]

चंदौली: गुवास गांव में खड़ी फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Connect With Social Media



जनपद चंदौली के नियमताबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गुवास में अज्ञात कारणों से खड़ी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


  भारी नुकसान
इस अग्निकांड में किसान राजेंद्र पुत्र नंदलाल की लगभग दो बीघा खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे उन्हें करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
इसके अलावा गांव के कई किसानों का भूसा भी आग की चपेट में आ गया, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। प्रभावित किसानों में राधेश्याम तिवारी, सूबेदार तिवारी, गिरधर मिश्रा, श्रीधर मिश्रा, रामकिंकर मिश्रा, अजय तिवारी, शशि भूषण तिवारी और राजन तिवारी सहित अन्य शामिल हैं।
  प्रशासन सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल राधेश्याम मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसानों की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन मामले की जांच में जुट गया

Leave a Comment

error: Content is protected !!