[smartslider3 slider="2"]

विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

Connect With Social Media




चंदौली मुगलसराय में विश्व रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय  के आदेश नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर देशव्यापी आक्रोश के बीच, आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
“माफी मांगें खड़गे, वरना होगा बड़ा आंदोलन”
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा:
“मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने बयानों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि वे माफी नहीं मांगते हैं, तो संगठन इस विरोध प्रदर्शन को और धार देगा और भविष्य में इसे एक बड़े स्तर के जन-आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा।”
प्रदर्शन में सर्वधर्म सहभागिता
इस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें संगठन के विभिन्न प्रकोष्टों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इसरार अहमद ने भी अपनी टीम के साथ खड़गे के बयान की निंदा की।


प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता:
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष इसरार अहमद, मंडल अध्यक्ष विमल चौहान, महामंत्री विवेक चौहान, धर्मवीर सोनकर, राहुल सोनकर,राजकुमार गुप्ता उर्फ खिचडू, रोहित गुप्ता, आर्यन चौहान, सुनील जायसवाल और सोनू शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!