[smartslider3 slider="2"]

धानापुर में मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

धानापुर। कस्बे के कैंप कार्यालय पर बुधवार को मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी का 57वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करने तथा उसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी के आह्वान पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति और मजदूरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे बेहद गंभीर हो चुके हैं। ऐसे हालात में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करें।
बैठक में संगठन विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ना जरूरी है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिल सके। साथ ही पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान एकजुटता, अनुशासन और निरंतर संघर्ष को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर श्रवण कुशवाहा, रामप्यारे सैनी, रेखा देवी, भागी बनवासी, अतवारू और रुदल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!