[smartslider3 slider="2"]

गणतंत्र दिवस को लेकर डीडीयू जंक्शन पर चप्पे चप्पे पर चौकसी

Connect With Social Media

डीडीयू जंक्शन-(सचिन पटेल की रिपोर्ट) गणतंत्र दिवस को लेकर यात्री सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में डीडीयू जंक्शन परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं आरपीएफ डीडीयू पोस्ट प्रभारी प्रदीप रावत द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
जंक्शन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों व उनके सामानों की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर भी रखी गई।इस दौरान रेलवे प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल व प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। अधिकारियों द्वारा डॉग स्क्वायड एवं मेटल डिटेक्टर से भी जांच कराई गई। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!