अशोक कुमार जायसवाल
(Testing………………….)
चंदौली। जनपद चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेसर (कटेश्वर) गंगा घाट पर शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 24 जनवरी 2026 को करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी के किनारे एक महिला का शव पानी में बहता हुआ घाट पर आकर फंस गया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों एवं स्थानीय निवासियों से पूछताछ की गई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया शव के निरीक्षण में किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर महिला की मृत्यु डूबने से प्रतीत होती है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह, चंदौली भेज दिया गया है। महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जनपदों में भी सूचना प्रेषित की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाईट -सीओ अरुण कुमार सिंह