[smartslider3 slider="2"]

कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में चंदौली का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक

Connect With Social Media

यूपी को प्रथम ट्रॉफी दिलाने में चंदौली के खिलाड़ियों का अहम योगदान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली। कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 3 से 4 अक्टूबर तक आयोजित फोर्थ नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में चंदौली जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में प्रथम ट्रॉफी हासिल की।

प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने द्वितीय और बिहार ने तृतीय स्थान की ट्रॉफी जीती। चंदौली के खिलाड़ियों ने काता और फाइट दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

चंदौली जिला कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव तथा यूपी जॉइंट सेक्रेटरी कुमार नन्दजी ने बताया कि नूर हसन ने काता में सिल्वर और फाइट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंश यादव ने काता में सिल्वर और फाइट में गोल्ड मेडल हासिल किया। अर्पित यादव और राघव मेहानी ने काता एवं फाइट दोनों में ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इसी क्रम में अंजली दुबे ने काता में गोल्ड और फाइट में सिल्वर, आद्या पाठक ने काता व फाइट दोनों में ब्रॉन्ज, अभिनव चौहान ने काता व फाइट दोनों में ब्रॉन्ज, अरमान चौहान ने काता में सिल्वर व फाइट में ब्रॉन्ज तथा अजमत अली ने काता में सिल्वर व फाइट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

ऋषिकेश राज सुषण ने काता में सिल्वर और फाइट में गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि किमैरा शर्मा ने काता में सिल्वर और फाइट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

टीम के साथ चंदौली जिला कोबुडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई, जबकि शालिनी जायसवाल ने सहायक की भूमिका में टीम का सहयोग किया।

चंदौली खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर यूपी कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद पाण्डेय, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी शोभित पाण्डेय, दिवाकर यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!