
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय चंदौली।
मुगलसराय । 15 अगस्त के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दामोदरदास पोखरा से शुरू हुई यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तेरा है गंजी प्रसाद के पास पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। यात्रा में करीब 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पहले राष्ट्र गान कर झंडे को सलामी दी भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में जब राजनीतिक स्वार्थ के कारण लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे समय में तिरंगा यात्रा समाज को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनके संघर्ष से आने वाली पीढ़ी को परिचित कराने का राष्ट्रीय पर्व है। हमें बच्चों और युवाओं को यह बताना होगा कि भारत की आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान और संघर्ष के बाद मिली है।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसी रैलियों और आयोजनों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और युवा पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान तथा देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

