[smartslider3 slider="2"]

नहरों की सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण अंतिम छोर तक के किसान को सिंचाई के लिए पानी पहुँचाने की कार्ययोजना से कार्य करने के निर्देश

Connect With Social Media


जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नरायणपुर पम्प कैनाल नहर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लौदा गांव के पास नहर में साइड स्लोप एवं ड्राइंग के अनुसार नहर की चौड़ाई, गहराई और किनारों का ढलान कार्य की गुणवत्ता परखी।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नहर के किनारों/तटबंधों की मिट्टी को ठीक से दबाने के कार्य करने के निर्देश दिये, ताकि पानी के दबाव से कटाव न हो। इसके अलावा चल रहे नहर में पक्की दीवाल निर्माण कार्य एवं उसकी मोटाई और मजबूती जांची। उन्होंने सहायक अभियंता अनुराग सिंह को निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। कार्य को तय मानक में पूरा करने के निर्देश के साथ कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिया ।



जिलाधिकारी ने कहा कार्य पूर्ण होने पर टेक्निकल टीम से जांच सुनिश्चित होगी। यदि निर्माण में गुणवत्ता की कमी और अंतिम छोर तक पानी न पहुंचना जैसी अनियमितताओं पर विभागीय जांच और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। मानकों के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग या तय समय में काम पूरा न करने पर ठेकेदारों का भुगतान रोकने, जुर्माना लगाने के साथ ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने ग्राम बसंतु की मढई मे नहर के दाये तरफ बनाए गये डौला के कारण कुछ मि‌ट्टी पक्की सड़क मे आई गई है जिसे समय से हटवाकर एवं डौला का तटबंध की मिट्टी को ठीक से दुरुस्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम छोर तक के किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो इसके लिए बेहतर ढंग से कार्य करें।  उन्होंने नहरों की गुणवत्तापूर्ण ग्रेडिंग कर सभी छोटी-बड़ी मरम्मत कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता चंद्र प्रभा सहित सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!