
डीडीयू नगर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय गेंजी प्रसाद की 29वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ चकिया चंदौली तिहारा पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेताजी द्वारा चकिया तिराहे पर उनकी प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष यहां हवन-पूजन, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि स्व. गेंजी प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरित होकर दूर-दराज के गांवों से लोग उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सहभागिता करते हैं।

रामकिशुन यादव ने बताया कि शाम के समय बौरी स्थित स्व. गेंजी प्रसाद के पैतृक आवास पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्व. गेंजी प्रसाद ने अपना पूरा जीवन गांव और क्षेत्र की सेवा में समर्पित कर दिया तथा जीवन के अंतिम क्षण तक अपने गांव से जुड़े रहे। उनकी सादगी, जनसेवा और राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. गेंजी प्रसाद के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बाबूलाल यादव समर नाथ यादव, बैजनाथ यादव पारसनाथ तिवारी इंद्रजीत शर्मा मुलायम सिंह यादव राजकुमार जायसवाल