[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता ,फायरिंग और रंगदारी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बुलेट बाइक बरामद

Connect With Social Media


क्रिकेट विवाद से शुरू हुई रंजिश, युवती को लेकर बढ़ा विवाद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा


चंदौली। जनपद में अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घर पर फायरिंग करने और रंगदारी मांगने के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की शुरुआत पहले हुए क्रिकेट विवाद से हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद पीड़ित रितेश कुमार पासवान से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और बाद में पीड़ित के घर पहुंचकर छत की ओर फायरिंग कर दी।
घटना के संबंध में थाना अलीनगर में मुकदमा संख्या 302/26 दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।


मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 23 मई 2026 की तड़के करीब 1:30 बजे ददवापुर नहर पुलिया के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अंकित यादव पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी नाथूपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली
मृत्युंजय मौर्या उर्फ गुल्लू पुत्र मस्तराम मौर्या, निवासी रस्तापुर भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी
रवि किशन यादव पुत्र प्यारे यादव, निवासी नाथूपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली
युवती को लेकर भी था विवाद
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी रवि किशन यादव और रितेश पासवान के बीच एक युवती को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। 17 मई को फोन पर कहासुनी के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ रितेश के गांव पहुंचा। आरोप है कि घर के बाहर बुलाने के दौरान विवाद बढ़ गया और इसी बीच फायरिंग की घटना हुई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस द्वारा बारामदी सामान
01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
01 खोखा कारतूस
03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
₹1050 नकद
घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 61 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!