[smartslider3 slider="2"]

राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

Connect With Social Media



पीडीडीयू नगर (मुगलसराय)। गुरुवार को शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संचार क्रांति के महानायक, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न Rajiv Gandhi के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली महाल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद आयोजित गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति की नींव रखी और भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी देने के पक्षधर थे।
उन्होंने अपने संबोधन में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय स्तर तक नेतृत्व को अवसर देने में राजीव गांधी के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने बोफोर्स मामले और कारगिल युद्ध के संदर्भ में भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर और तकनीकी बदलावों की शुरुआत कर देश को आधुनिक दिशा दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, नवोदय विद्यालयों की स्थापना और गंगा सफाई अभियान जैसी पहलें उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना गांव से लेकर केंद्र तक सीधा संवाद और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करना था।


कार्यक्रम में हीरालाल शर्मा, रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, राकेश पाठक, संतोष चौबे, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, नवीन पांडेय, हम्मीरशाह जायसवाल, दशरथ चौहान, मोहन गुप्ता, उमेश चौहान, प्रभु नारायण तिवारी, अनवर सादात, इसरार कुरैशी, तारिक अब्बास, अभिषेक मिश्र, इम्तियाज अहमद, साबिर राईन, राजेश पासवान, अजय माली, मृत्युंजय शर्मा, रमेश पांडेय, प्रमोद मौर्य, धर्मवीर भारती, रूपेश चौहान, मोहम्मद जावेद, इंद्रजीत निर्भीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोष्ठी की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नेहाल अख्तर बाबू ने किया। कार्यक्रम के अंत में शाहिद तौसीफ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!