
चंदौली- मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कैलाशपुरी में बीती रात करीब 8:20 पर एक व्यवसायी के मकान के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों को फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करते देखे जाने से उच्च व्यक्ति का परिवार में सकते में आ गया है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत मुग़लसराय कोतवाली में कर दिया है।

बताया जाता है कि पीपीडीयू नगर की पॉश कॉलोनी कैलाशपुरी में प्रतिष्ठित व्यवसायी चंद्रभान प्रजापति के मकान के बाहर दो लोगों का काफी देर तक फोटोग्राफी करने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी खंगालने पर दोनों व्यक्ति अपरिचित थे। इसके बाद उनका परिवार भयभीत हो गया।हालांकि इस संबंध में चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि अगर दोनों व्यक्ति अगर किसी विभाग के अधिकारी होते तो सीधा उनसे संपर्क करते।दूसरी बात यह कि रात 8 बजे के बाद ये कौन लोग थे जो उनके मकान के आसपास रेकी करने आये थे जो बेहद चिंता जनक है। उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत मुगलसराय कोतवाली में दे कर मामले की जांच की मांग की है।