[smartslider3 slider="2"]

वन विभाग की कार्रवाई में 22 सौ गड्डी तेंदू पत्ता व 2 बाइक बरामद,तस्कर भागे

Connect With Social Media

चन्दौली- चंद्रप्रभा रेंज शिकारगंज अनुभाग अंतर्गत सदापुर बीट क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध तेंदू पत्ता परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।चंद्रप्रभा रेंज के वन क्षेत्राधिकार अखिलेश दुबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात ग्राम ताजपुर स्थित बलिया माइनर के पास छापेमारी कर दो मोटरसाइकिलों से अवैध रूप से ले जाए जा रहे तेंदू पत्ता को पकड़ लिया।
वन विभाग के अनुसार मौके से दो झाल एवं चार छोटी बोरियों में भरे लगभग 2200 गड्डी तेंदू पत्ता बरामद किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
वन विभाग ने दोनों मोटरसाइकिलों समेत बरामद तेंदू पत्ता को कब्जे में लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्तों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!