
मुग़लसराय- स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय,मुगलसराय में सत्र 2026-27 के लिए बी.ए.,बी. काम.,बी.एस.सी मैथ व बायो प्रथम एवं एम.ए. हिन्दी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, म.इतिहास, भूगोल व एम. काम प्रथम वर्ष के आनलाइन आवेदन फार्म भरने की तिथि 15 मई से घोषित हुई है। उक्त आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए यह सूचना देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने कहा कि प्रवेश पत्र व प्रवेश परीक्षा की तिथि महाविद्यालय वेवसाइड www.lbspgcollege.ac.in अथवा मैसेज या समाचार पत्र के द्वारा सूचित किया जायेगा।